गिरिडीह के स्टेशन रोड में ToyToys दुकान का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह के स्टेशन रोड में ToyToys दुकान का हुआ उद्घाटन।

गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित ToyToys नामक खिलौनों की दुकान का विधिवत उद्घाटन युवा नेता फरदीन अहमद एवं इर्शाद अहमद वारिस ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दुकान के संचालक मोहम्मद डब्लू ने बताया कि ToyToys उनकी दूसरी दुकान है। उन्हें इस क्षेत्र में लंबे समय से काम करने का अनुभव है और ग्राहकों की पसंद व जरूरतों की अच्छी समझ है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकान में विभिन्न प्रकार के टॉप लिस्टेड और बच्चों की पसंद के खिलौने उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर अलग-अलग तरह के खिलौनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं।