मनिका: फोन के लालच में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, 40 दिन बाद जंगल से मिला कंकाल

मनिका: फोन के लालच में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, 40 दिन बाद जंगल से मिला कंकाल।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र में पिछले 40 दिन से लापता युवक छोटू कुमार का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक की हत्या उसी के तीन दोस्तों ने मात्र एक मोबाइल के लिए कर दी थी और शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मनिका थाना क्षेत्र के बेलवाटांड निवासी छोटू कुमार गत 15 अगस्त के दिन लापता हो गया छोटू के पिता ने मनिका थाना में आवेदन देकर छोटू के अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और पूरे मामले की छानबीन आरंभ की गई। पुलिस ने पूरे मामले की वैज्ञानिक पद्धति से आरंभ की जांच के क्रम में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की तो मामले से पर्दा हटने लगा। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में ले लिया और पूछताछ आरंभ की जिसमें आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह जंगल से युवक का कंकाल बरामद किया बाद में कपड़ों से मृतक की पहचान की गई। इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक मोबाइल के लिए छोटू कुमार की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मनिका निवासी प्रेमचंद भईया शिवम भईया और एक 17 वर्षीय लड़के ने मिलकर छोटू से मोबाइल छीन लिया था। जब छोटू अपना मोबाइल मांगने लगा तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, उसके बाद शव को दूर जंगल में फेंक दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिक आरोपी को निरुध्द किया गया। पूरे मामले के उद्भेदन में डीएसपी प्रदीप कुमार के अलावा थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।