उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक, कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक, कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कौशल समिति तथा ITI Ecosystem, PM-SETU एवं NAPS से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कौशल विकास एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कौशल पदाधिकारी नीरज कुमार को निर्देश दिया गया कि District Skill Development Plan (DSDP) तैयार करने के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक आंकड़े प्राप्त किए जाएं। साथ ही, DSDP तैयार करने के लिए एक समिति गठित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

ITI Ecosystem एवं PM-SETU की समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने जिले में संचालित सभी पांच ITI में उद्योगों के साथ साझेदारी विकसित करने तथा स्थानीय मांग के अनुरूप ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने को कहा। उन्होंने पीएमसेतु योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ CCL, Tata Steel एवं Iron Steel सहित अन्य उद्योगों के साथ साझेदारी कर युवाओं के लिए Apprenticeship के अवसर बढ़ाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने Apprenticeship के संबंध में युवाओं एवं उद्योगों को जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित करने तथा जिला स्तर पर MoU करने की दिशा में पहल करने को कहा। उन्होंने Chamber of Commerce को भी जिले में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।

बैठक में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता आधारित कौशल प्रशिक्षण की योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही Agro Processing एवं Food Processing के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी, LDM पलामू, DPM JSLPS, जिले के सभी पांच ITI के प्रतिनिधि, Chamber of Commerce, निदेशक NABARD, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधि एवं UNDP के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, उप विकास आयुक्त, समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक श्रम आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं भूमि संरक्षण पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।