पोखरी कला में दुर्गा पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर बैठक, धूमधाम से आयोजन का निर्णय

बरवाडीह पोखरी।दुर्गा पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर बैठक, धूमधाम से आयोजन का लिया गया निर्णय।

आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को पोखरी कला के हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद दुर्गा पूजा एवं शोभायात्रा को धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

बैठक में पूजा व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा में शामिल होने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।