पतीला में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, प्रिंस सिंह अध्यक्ष तो निखिल सोनी बने सचिव

पतीला में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, प्रिंस सिंह अध्यक्ष व निखिल सोनी बने सचिव

कांडी/पतीला (गढ़वा)। शारदीय नवरात्र सह दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर कांडी प्रखंड के पतीला गांव में ग्रामीणों एवं सनातन धर्मावलंबियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ अभिभावकों की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से महावीर क्लब पतीला दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें युवाओं और अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए नई कार्यसमिति गठित की गई। प्रिंस सिंह को अध्यक्ष तथा निखिल कुमार सोनी को सचिव बनाया गया। वहीं प्रेम पासवान को कोषाध्यक्ष, अमर साह को प्रभारी, श्रवण सिंह को उपाध्यक्ष तथा राम प्रीत साहू को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूजा महोत्सव को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी, रामकिशन सिंह, उदय मेहता एवं बिगन तातो को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूजा की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए धर्मेंद्र सिंह, अमन कुमार, प्रकाश कुमार, अशोक कुमार, कौशल कुमार, राकेश कुमार, अतोष कुमार, अमलेश कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु कुमार, श्रवण कुमार, अंकुश कुमार, अमोद कुमार, विष्णू कुमार एवं रविश कुमार को सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस सिंह एवं सचिव निखिल कुमार सोनी ने कहा कि इस वर्ष पतीला में दुर्गा पूजा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूजा स्थल और मेला परिसर में वालंटियर्स की टीम भी तैनात रहेगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में पूजा के दौरान अश्लील एवं फूहड़ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया। कमेटी ने कहा कि नवरात्र के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी। कमेटी ने कांडी प्रखंडवासियों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की आराधना में शामिल होने की अपील की।