पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ

पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ

​पांकी
मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडार कला में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी तय करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डंडार कला पंचायत के मुखिया प्रद्युम्न सिंह, प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम, IQAC डॉ. राजीव रंजन, NAAC कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश्वर चौधरी तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ. बंशीधर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
​ कार्यक्रम के संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत युवाओं और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
स्वयंसेवकों से इस अभियान को पंचायत और गांव-गांव तक पहुंचाने तथा लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
​कार्यक्रम का समापन उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।