कांडी की समस्याओं को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम से मिले रामलाला दुबे, रखी प्रमुख मांगें
कांडी प्रखंड की ज्वलंत समस्या से निजात दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने पलामू के लोक प्रिय सांसद विष्णु दयाल राम जी से पलामू परिसदन में मुलाकात कर प्रमुख मांग रखी श्री दुबे ने कहा आपके प्रयास से पलामू गढ़वा में सड़क पानी सहित रेल परिचालन के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है आपके कुशल नेतृत्व से भारत सरकार द्वारा आपको दूसरे देश में भारत का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेवारी दी जिससे पलामू लोकसभा का सम्मान बढ़ाया है इसके लिए पलामू लोकसभा की जनता की ओर से केंद्रीय नेतृत्व और माननीय प्रधान मंत्री जी को आभार
साथ ही साथ आग्रह है बिहार के डिहरी ऑन सोन से पाण्डुका सोन नदी को पार कर भवनाथपुर नगर बंशीधर के रास्ते रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दिलाई जाय इस रेल लाइन के निर्माण के निर्माण से बिहार झारखंड उतर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चार राज्यों के सुदूर देहात जंगलों में रहने बहुसंख्यक यात्रियों को रेल यात्रा से जोड़ा जाएगा
मेराल भवनाथपुर चोपन रेल लाइन परिचालन कराया जाए
जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की अनियमितता की जाँच कराई जाए परिसदन में मांग पत्र देने वाले में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे के साथ साथ मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे भी शामिल थे

