पूर्व सैनिक के निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू ने शोक प्रकट किया

पूर्व सैनिक के निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू ने शोक प्रकट किया।

         कल शाम,  ग्राम कंकारी,  चैनपुर निवासी 82 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार बैजनाथ राम का निधन हो गया।  इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि 1944 में जन्मे स्वर्गीय बैजनाथ राम ने भारतीय सेना के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कॉर्प्स में 1964 से 1979 तक लगभग 25 वर्षों तक सेवारत
रह कर देश का सेवा किया।  सेवा निवृत्ति के बाद भी विभिन्न सामाजिक मंचों से जुड़ कर पूरी उम्र समाज सेवा में लगे रहे।   उनकी आकस्मिक निधन से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद परिवार की एक बहुत बड़ी क्षति हुई है,  जिसका भरपाई संभव नहीं है।

         अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  गिरवर प्रजापति,  महामंत्री सुनील कुमार सिंह,  पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह सहित सभी सम्मानित पूर्व सैनिक सदस्यों ने साथी पूर्व सैनिक के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त किया है।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को सांत्वना प्रदान करने हेतु हम सब प्रार्थना करते हैं।

        आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।  अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन,  ग्रामीण और पूर्व सैनिकों की सहभागिता रही। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के संगठन मंत्री हरिहर तिवारी के नेतृत्व में छः सदस्यीय टीम ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। टीम में हरिहर तिवारी, महावीर प्रसाद पाल, रफीक अंसारी, तपसी पाल, शुभम पाल और एस पी सिंह की सहभागिता रही।