प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन की देशवासियों से खास अपील
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन की देशवासियों से खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नितिन नबीन ने देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है।
नितिन नबीन ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।
उन्होंने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पहल में शामिल होने की अपील की।

