स्वर्गीय ठाकुर अजेंद्र नारायण सिंह की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनाल्टी शूटआउट में सासाराम विजयी

ग्राम राँकी खुर्द के स्वर्गीय ठाकुराई जेंद्र नारायण सिंह के स्मृति में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के कसियाडीह स्कूल मैदान में ग्राम राँकी खुर्द के स्वर्गीय ठाकुराई जेंद्र नारायण सिंह के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट का आर्यन किया गया जिसका उद्घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह एवं स्वर्गीय ठाकुरई आजेंद्र नारायण सिंह के पुत्र काली प्रसाद सिंह ( जय बाबू )ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया,
आज का मैच झारखंड के गुमला और बिहार के सासाराम की फुटबॉल टीमों के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम अंत बराबरी पर रही अंत में पेनाल्टी शूट के द्वारा सासाराम की टीम विजय हुई।

उद्घाटन मैच में अपने संबोधन में सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव कायम रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना बेहतर करियर बना सकते हैं।

सांसद ने स्वर्गीय ठाकुर अजेंद्र नारायण सिंह की याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में क्षेत्र के विकास और समाज के लिए काफी कार्य किए। उन्होंने अभी कहा कि उन्हें का यह अध्ययन है कि औरंगाबाद नदी बांध में उनके अथक और संघर्ष प्रयास रहा कि आज 122 मौजा गांव जो है सकुशल प्रफुलित है यही कारण है कि आज उनकी स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
वहीं पर स्वर्गीय ठकुराइ के सुपुत्र काली प्रसाद सिंह उर्फ जय बाबू ने कहा कि अपने पिता के आदर्श पर चलने का पूरा प्रयास कर रहा हूं आप सभी का आशीर्वाद रहा तो इस तरह से और भी बहुत सारे कार्यक्रम किए जाएंगे और इस इलाके के लिए सुख-दुख के घड़ी में हमेशा आपके साथ हूँ,अपने पिता के के कार्य को निरंतर आगे बढ़ने का हमेशा प्रयास रहेगा।

आयोजक स्वस्तिका कसियाडिह समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद प्रसाद एवं सचिव सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय ठाकुर अजेंद्र नारायण सिंह की स्मृति में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये तथा पांचवें स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर पूर्व मुखिया शंभू उरांव, धीरज कुमार, अनुज चंद्रवंशी, विजय पाठक, रवि प्रसाद, आशीष सिन्हा, प्रेमचंद पांडे, विकास तिवारी, अजय उरांव, काली प्रसाद सिंह, शिक्षक संघ अमरेंद्र सिंह, महेश यादव, प्रदीप सिंह, प्रभात सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।