गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200+ मरीजों ने कराया इलाज और जांच

मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में रविवार को आयोजित निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 200+ मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में गिरिडीह शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल सर्जरी, बाल रोग, नेत्र रोग, कान-नाक एवं गला रोग, दंत रोग, त्वचा रोग तथा मूत्र रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही पैथोलॉजी जांच पर 20 प्रतिशत, रेडियोलॉजी जांच पर 10 प्रतिशत तथा आईपीडी बिल पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों को अस्पताल की ओर से निःशुल्क मेंबरशिप कार्ड भी प्रदान किया गया।

मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पी. एच. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल के निदेशकों की हमेशा से यही सोच रही है कि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। निदेशकों के मार्गदर्शन में भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।