शोकसभा में सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख दी अंतिम विदाई
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन, दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह। श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की ओर से रविवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विश्वनाथ स्वर्णकार, रॉकी सिंह, सचिव निरंजन गुप्ता, अनुभव सिंह, अनिल केशरी, नंद कुमार सिंह, रामजी प्रसाद, नद्दीम अख्तर, मो. सरफराज, श्रीकांत वर्मा, रोचित अग्रवाल, संतोष पांडेय, भोलू कुमार, कुमार राजा, हलचल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत मंत्री को याद करते हुए उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद किया।

