गढ़वा के झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी, प्रिंस तिवारी बने पूजा समिति के अध्यक्ष
गढ़वा :–मध्या पंचायत के झुरा गांव में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में ग्राम विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई
बैठक में पूरे भव्यता के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया, बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने किया
बैठक में पूजा कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें संरक्षक में करेश तिवारी , युगल किशोर तिवारी, रामचंद्र पासवान, मनीष तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, पिंकू दुबे, रवि प्रसाद और दीनानाथ राम को संरक्षक बनाया गया।
जबकि बैठक में सर्वसहमति से प्रिंस तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया,जबकि अजीत तिवारी को सचिव मनोनीत किया गया,कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष शुभम दुबे एवं पंकज तिवारी, उप कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, उप सचिव नीरज तिवारी कमलेश दुबे एवं संजय पासवान को मनोनीत किया गया,जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनुपम तिवारी को मनोनीत किया गया, पंडाल प्रभारी हर्ष कुमार कार्तिक कुमार, प्रसाद वितरण प्रभारी अमन कुमार राजा कुमार कुणाल कुमार अंशु कुमार, स्वच्छता प्रभारी सतीश कुमार पीयूष कुमार प्रियांशु कुमार अनिमेष कुमार को बनाया गया।
जबकि यातायात प्रभारी नीरज पासवान एवं नारद चंद्रवंशी को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों रोहन तिवारी, राजन तिवारी कौशलेश तिवारी, राहुल तिवारी, मिथिलेश दुबे, छवि कुमार,गौरव तिवारी,प्रदीप तिवारी,पीयूष तिवारी अभिनव तिवारी, को बनाया गया इस दौरान निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा मनाया जाएगा और वृंदावन से पधारे रामलीला के कलाकारों का द्वारा मनोरंजन प्रस्तुत किया जाएगा।

