‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद
चर्चा में आई चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया; इस दौरान उन्होंने धाम के आध्यात्मिक वातावरण को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनकी इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य भगवान हनुमान की भक्ति, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

