7.8% जीडीपी वाले देश में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान झुग्गियों को ढकने की क्यों जरुरत पड़ी?: झारखण्ड क्रांति मंच

7.8% जीडीपी वाले देश में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान झुग्गियों को ढकने की क्यों जरुरत पड़ी?: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अगर हमारे देश की जीडीपी का दर 7.8% हो गया है,तो फिर दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दरम्यान झुग्गियों को ढकने की क्यों जरुरत पड़ गई है?
बयान में उन्होंने कहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मा०प्रधानमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को कितना फायदा हुआ है?देश की अर्थव्यवस्था में 7.8% जीडीपी की अप्रत्याशित वृद्धि के बावजूद भी आखिर क्यों ब्रिक्स देशों से भारत को उत्पादित वस्तुओं का सबसे ज्यादा आयात करना पड़ता है, जबकि जीडीपी के हिसाब से उत्पादित वस्तुओं का सबसे ज्यादा निर्यात होना चाहिए।
ज्ञातव्य है कि इस सम्मेलन के माध्यम से यह प्रचारित किया जा रहा है कि इससे भारतीय वस्तुओं के निर्यात के लिए ब्रिक्स देशों के बाजार उपलब्ध हो जायेंगे?
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि मोदीजी के नेतृत्व में इस देश में आन्तरिक से लेकर वाह्य मोर्चे पर झूठ का कारोबार चल रहा है।7.8% जीडीपी वाले देश में भीषण बेरोजगारी व आसमान छूती महंगाई से जनता त्रस्त है। विदेश दौरों पर करोड़ों रुपए फूंकने वाले मोदीजी को तमगे प्राप्त करने व अडानी के लिए पूंजि निवेश व परियोजनाओं को बटोरने के अलावा देश के लिए कुछ प्राप्त करना नहीं है? अगर पीएम के अंदर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो झूठ परोसने के बदले चाहे जी-20 हो या ब्रिक्स सम्मेलन हो अथवा किसी भी देश की यात्रा हो,हर अन्तर्राष्ट्रीय दौरों व सम्मेलनों के बाद से
स्वदेश लौट कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के लिए प्राप्त उपलब्धियों का ब्यौरा उन्हें अवश्य देना चाहिए।