मारपीट का वीडियो वायरल होने पर थानेदार पर गिरी गाज, नगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
थानेदार पर गिरी गाज, कुर्सी गई, लाइन क्लोज
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय लक्ष्मण साव के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रत्न कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को जांच के दौरान अस्पताल में थाना प्रभारी पर घायल युवक और उसके परिजनों पर बयान बदलने का दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास करने का भी आरोप लगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि मोबाइल कैमरा और सोशल मीडिया आम लोगों की आवाज बनते जा रहे हैं। घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन तक मामला पहुंच रहा है और कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

