चाणक्य पब्लिक स्कूल में स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना
गिरिडीह के सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विद्यालय निदेशक राहुल कुमार बर्मन ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी को सरल, सहृदय और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

