मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विद्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विद्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गिरिडीह। गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर विद्यालय परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति पाठ किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उनके निधन को गिरिडीह और झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

