बेटे ने दी पिता को अंतिम विदाई, बराकर में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का हुआ विसर्जन
बेटे ने दी पिता को अंतिम विदाई, बराकर में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का हुआ विसर्जन
गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का उनके पुत्र द्वारा विधि-विधान के साथ बराकर नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक और गमगीन रहा।
पिता की अस्थियों को लेकर उनके पुत्र ने बराकर नदी में विसर्जन की अंतिम रस्म पूरी की। इस मार्मिक क्षण को देखकर वहां मौजूद परिजन, समर्थक और शुभचिंतक भी भावुक हो उठे।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। अस्थि विसर्जन के दौरान लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

