सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद
राँची – मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार का 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं होगा। 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

