पदमा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का किया स्वागत

पदमा स्थित चिल्ड्रेन्स पाराडाइस पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का किया स्वागत

पाटन (पलामू): पाटन प्रखंड एवं मनातू प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पदमा स्थित चिल्ड्रेन्स पैराडाइस पब्लिक स्कूल एवं आइडियल कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।

इसके बाद छात्राओं ने शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार, प्रिंसिपल धनंजय कुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।