गम्हरिया में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गम्हरिया में धूमधाम से मनाई गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़.
रमना
युवा यादव क्लब गम्हरिया के तत्वावधान में शुक्रवार, 4 सितंबर को देवी धाम परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान देवी धाम परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. कार्यक्रम में गांव के हजारों लोग शामिल हुए.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उपेंद्र यादव उपस्थित थे. इनके अलावा प्रताप कुमार यादव, सुनील यादव, भगवान यादव, विनोद यादव, सूर्य दयाल यादव व सुरेश यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.मुख्य अतिथि अजय प्रसाद यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. समाज में आपसी भाईचारा, एकजुटता और प्रेम बनाए रखने में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने युवाओं से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा यादव क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष कुंदन यादव, उपाध्यक्ष बसंत यादव, कोषाध्यक्ष गुलशन यादव, सचिव अश्विनी यादव और मीडिया प्रभारी पवन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं सदस्य राजेश यादव, नीरज यादव, सुशील यादव, बाल गोविंद यादव, आनंद यादव, धर्मेंद्र यादव, आशीष यादव, रूपेश यादव, निरंजन यादव, गुंजेश यादव, आकाश यादव, विवेक यादव, ओम प्रकाश यादव व सोनू यादव सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया.कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्याम लाल यादव, संतोष यादव, रागिनी यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, रमेश यादव, धन लाल यादव, उपेंद्र यादव, रोशन सिंह, रामाधार यादव, मुख्य लाल यादव व चंदन यादव मौजूद रहे. इसके अलावा बैगा टोला गम्हरिया के शिक्षक जन्मेजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, लल्लू राम, विंध्याचल मेहता, डॉ विंध्याचल राम, मोती पासवान, राजन पासवान समेत गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय प्रसाद यादव द्वारा उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर लोगों में उत्साह देखा गया. आयोजन के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी की लोगों ने सराहना की. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा.

