सुभाष पब्लिक स्कूल, कोलडीहा, गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सुभाष पब्लिक स्कूल, कोलडीहा, गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गिरिडीह: सुभाष पब्लिक स्कूल, कोलडीहा, गिरिडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजे हुए थे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को जाना।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा उनके द्वारा दिए गए सत्य, प्रेम और धर्म के संदेशों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के निदेशक संजय सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुभाष परिवार के सभी सदस्यों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सुभाष परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

