राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चे, मटकी फोड़कर मनाया जन्माष्टमी का उत्सव

बरवाडीह: शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ बरवाडीह स्थित Petal Bloom Academy में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप धारण कर अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल उस समय देखने को मिला, जब नन्हे कान्हा ने मटकी फोड़कर जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया। मटकी फोड़ते ही पूरा माहौल तालियों और खुशी से गूंज उठा।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, भारतीय संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं से परिचित कराया।

बच्चों की मासूम अदाओं और मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह में चार चांद लगा दिए।

You may have missed