बिहार में बारिश और बाढ़ का कहर, 13 जिले प्रभावित; गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर

बिहार में बारिश और बाढ़ का कहर, 13 जिले प्रभावित; गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर

बिहार। प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब दो फीट ऊपर बह रही है। वहीं, राज्य के 13 जिले बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, जबकि आठ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।