बघिमा पंचायत में नालसा की योजनाओं को लेकर मेगा ड्राइव, ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

बघिमा पंचायत में नालसा की योजनाओं को लेकर मेगा ड्राइव, ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

पालकोट (गुमला)। नालसा नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में 03 सितंबर 2026 को पालकोट प्रखंड की बघिमा पंचायत में MEGA DRIVE for Implementation of NALSA Scheme कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा गुमला के सचिव श्री रामकुमार लाल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डालसा गुमला के सचिव ने ग्रामीणों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डालसा और नालसा द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नालसा की एलएडी (टीवी) गाड़ी बघिमा पंचायत के प्रत्येक गांव में जाकर नालसा की योजनाओं एवं कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करना है।

स्थायी लोक अदालत के सदस्य श्री शंभू सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर 15100 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण अपने क्षेत्र में कार्यरत पीएलवी के माध्यम से भी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में डालसा के कार्यकर्ता प्रकाश पांडे, पीएलवी राजू साहू, बिना कुमारी एवं अंजली कुमारी, बघिमा पंचायत की मुखिया जूसफीन टेटे, उप मुखिया अजय किड़ो, ग्राम प्रधान सावना पहन, पंचायत सचिव राजकुमार पुरी, रोजगार सेवक महताब आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You may have missed