आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान का जीतन राम मांझी पर हमला, इस्तीफे की मांग

आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, ”अगर जीतन राम मांझी को लगता है कि ये सब चीजें होनी चाहिए तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए और फिर ‘क्रीमी लेयर’ का कॉन्सेप्ट ले आएं। उनके बेटे को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। ये सब करके समाज में जिस तरह से बंटवारा किया जाएगा और फिर जो हम समाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, फिर ये उदाहरण देने के मायने ही नहीं हैं। फिर तो मानकर चलिए कि ये सारी व्यवस्था ऐसी ही रहेगी। मानकर चलिए कि किसी भी दलित को घोड़ी चढ़ने से रोका जाएगा, आईपीएस ऑफिसर तक को रोका जाएगा, उन्हें बाराती जाने से रोका जाएगा, मंदिर जाने से रोका जाएगा।”

You may have missed