हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। देश में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में फुटबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज, बैडमिंटन, हांकी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि "खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में करियर की भी अपार संभावनाएँ हैं। विद्यार्थी जिस खेल को चुनें, उसे दृढ़ संकल्प और पूरी लगन से अपनाएँ, ताकि वे उत्कृष्ट खिलाड़ी बनकर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।"
इस अवसर पर राइम प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताएँ शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बी. के. सिंह एवं एस. पटनायक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

