राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में खेल उत्सव, बच्चों ने बास्केटबॉल और खो-खो में दिखाया दमखम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को खेल उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के कोच कर्मवीर पांडेय के नेतृत्व में बच्चों के बीच बास्केट बॉल और खो-खो की प्रतियोगिता संपन्न हुई। मौके पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भारतवर्ष में खेल उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय में खेलकूद का आयोजन किया गया।इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य संदेश ʼʼएक घंटा खेल के मैदान में ʼʼ रखा गया है।खेल से बच्चों में खेल-भावना,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली जीने की प्रेरणा मिलती है।विद्यालय में आयोजित खेल में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और खेल संस्कृति से जोड़ना है।मौके पर एकेडमिक प्रमुख मोहम्मद शहरयार,राजेन्द्र लाल बरनवाल,श्रुति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।