तिलदाग पंचायत में विकास योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप, राजद नेता मकबूल आलम ने DC से जांच की मांग की
गढ़वा :–राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मकबूल आलम ने गढ़वा प्रखंड तिलदाग पंचायत में बगैर कार्य कराये राशि गमन करने के संबंध में उपायुक्त को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कार्रवाई का मांग किया है उन्होंने पत्र के माध्यम से उपायुक्त को जानकारी दिया है कि तिलदाग पंचायत के खोन्हर गांव में मुख्य पथ से पूर्व की ओर 2021-22 में बने पीसीसी पद पर ही 2026– 27 में फेवर ब्लॉक पथ का निर्माण कराकर राशि का गमन किया गया है जबकि चेरीपोखर में आंगनबाड़ी का बगैर जीर्णोद्वार करा कर डेढ़ लाख का निकासी कर लिया गया, जबकि मंदिप राम चंद्रवंशी अनुसूचित जाति के नाम पर अबुआ आवास दिया गया है जो कि उनके परिवार में पूर्व में ही तीन पीएम आवास का निर्माण हो चुका है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पंचायत में पंचायत सचिव विजय यादव मनमानी करते हैं और कभी भी पंचायत सचिवालय नहीं आते हैं जिस कारण ग्रामीणों का बहुत सरकारी कार्य निष्पादन नहीं हो पता है उन्होंने उपायुक्त को पत्र के माध्यम से जानकारी दिया कि तिलदाग पंचायत में भारी लूट मचा हुआ है उन्होंने कहा की कई वर्क नंबर पर बगैर निर्माण कार्य कराये राशि का गमन कर लिया गया है जबकि बगैर निर्धारित माफ दंड के पीसीसी पथ का निर्माण कराकर पूर्ण राशि का निकासी कर लिया गया।
मकबूल आलम ने उपायुक्त से जांच कर कर दोषी मुखिया और पंचायत सचिव पर कार्रवाई का मांग किया है।

