JSSC-CGL नियुक्ति रद्द होने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
JSSC-CGL नियुक्ति रद्द होने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
रांची। JSSC-CGL परीक्षा के माध्यम से नियुक्त होकर अपने पदों पर काम कर रहे अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना दिया। कैबिनेट की विशेष बैठक के दौरान बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थी वहां जुटे और नियुक्ति रद्द किए जाने के फैसले का विरोध किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद कई अभ्यर्थी भावुक हो गए और धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्होंने चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पाई और अपने पदों पर काम भी किया है। उनका कहना है कि नियुक्ति रद्द होने से उनका भविष्य प्रभावित होगा।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेंगे।

