सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जरूरत पड़ने पर बच्चे हो सकते हैं माता-पिता की संपत्ति से बेदखल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जरूरत पड़ने पर बच्चे हो सकते हैं माता-पिता की संपत्ति से बेदखल

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 के तहत गठित ट्रिब्यूनल, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर उनके बच्चों या अन्य परिजनों को संपत्ति से बेदखल करने का आदेश दे सकता है।

कोर्ट ने कहा कि बढ़ती उम्र का मतलब उपेक्षा, असुरक्षा या अपमान के साथ जीवन बिताना नहीं है। हालांकि, यह फैसला हर पारिवारिक विवाद में स्वतः बेदखली का अधिकार नहीं देता; कार्रवाई तभी हो सकती है जब वरिष्ठ नागरिक के रखरखाव या सुरक्षा के लिए इसकी जरूरत हो।