पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें किया याद
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत रत्न से सम्मानित व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 82 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सद्भावना दिवस की रूप में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे । जिन्होंने आधुनिक भारत सूचना प्रौद्योगिकीय और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी । राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं, देश के कम्प्यूशइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रंति का श्रेय उन्हें जाता है । प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिला को 33% आरक्षण दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक युवाओं को चुनाव में देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया । कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया । जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नवीन माईकल पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, बिनोद सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, लाल बिहारी सिंह, संजय तिवारी, अजीम खान, गोविंद राम, मकसुद आलम, रविन्द्र प्रताप सिंह, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, मनोज नरायण भगत, सरयु यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, दिलीप कुमार रवि, नरेश गुप्ता, बाबर अंसारी, रघु जायसवाल, संजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, मोहम्मद जाविर, तारिक रजा, अनिल कुमार भुईया, विक्की धान, मोहम्मद रब्बानी, माशूक अंसारी, मुस्ताक अंसारी, निसार अहमद भोला, दानिश अहमद, माशूक रजा, सैयद अशरफ अली, राॅकी सिंह, अजित कुमार सिंह, गोवर्धन गझू, नरसिंह प्रजापति, नवीन कुमार के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


