अमित शाह से मिले झारखंड BJP के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर मंथन

अमित शाह से मिले भाजपा के टॉप लीडर.

एंकर… जमशेदपुर….गृहमंत्री अमित शाह से मिले झारखंड भाजपा के टॉप लीडर, प्रदेश की राजनीति पर हुई विस्तृत चर्चा।

वीओ 1…झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आगामी रणनीति और संगठन संबंधी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।
यह बैठक झारखंड भाजपा की रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।