मनातू में गैरमजरुआ जमीन पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

मनातू में सरकारी बाबुओं के मिलीभगत से गैरमजरुआ जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जाने की कोशिश।

ग्रामीणों ने उक्त जमीन को जिले के अधिकारियों से मापी कराने सहित सड़क बनाने की मांग किया है।

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट

मनातू( पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के ग्राम दलदलिया में गैरमजरुआ भूमि को लेकर विवाद गहराते जा रहा है।दलदलिया गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाता संख्या-24 एवं प्लॉट संख्या-111 की गैरमजरुआ भूमि पर कुछ लोगों द्वारा मालबंदी कराने का प्रयास किया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन माफियाओं ने सरकारी बाबुओं के मिलीभगत से उक्त जमीन में खुटा गाडकर और तार से घेरकर अपने कब्जे में करने की कोशिश की गई है।इस पुरे खेल में सरकारी बाबुओं की मिलीभगत से जमीन हड़पवाने की कोशिश की गई हैं।ग्रामीणों ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा गैरमजरुआ उक्त भूमि को मापी कराने की मांग किया है।और गलत तरीके से मालबंदी या दाखिल-खारिज की कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ग्रामीणों ने तत्काल उक्त जमीन को माफी कराने की मांग की हैं।और दोषी पाए जाने वाले सरकारी बाबुओं पर कार्रवाई की मांग किया है।और रास्ते बनाने की मांग किया हैं।