भाजपा का झामुमो पर हमला, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर मांगी सार्वजनिक माफी

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग सनातन विरोधी है उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ धाम कांवड़ियों को भेजकर गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है इस बयान से यह साबित होता है कि झामुमो का सोच सनातन विरोधी है हर व्यक्ति श्रद्धा से भगवान का पुजा करता है झामुमो के बयान से यह साबित होता है कि कांवड़ियों पर एहसान करने वाला बात बोला गया है झामुमो के बयान से हिन्दु समाज आहत हुआ हैं। तीर्थ स्थल पर जाने के लिए हिन्दुओं को झामुमो का अहसान नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग हिंदूओं को अपमानित करना बंद करें। स्थानीय गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी दिखावा करने में विश्वास नहीं करते हैं सर्वविदित है कि सनातन संस्कृति के लिए भाजपा ही मजबूती से खड़ा होने वाली विश्व की एकमात्र पार्टी है झामुमो के लोग जनता को भ्रमित करने के लिए तरह तरह का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सदैव सनातन संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते आए हैं। झामुमो के लोग अगर सनातन संस्कृति का सम्मान करते तो कांवड़ियों पर टिप्पणी नहीं करते। सबसे बड़ा सवाल है कि झामुमो के लोग जिस तरह से कांवड़ियों पर टिप्पणी करते हैं क्या तथाकथित दुसरे धर्म के बारे में कभी ऐसा टिप्पणी करते हैं हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। झामुमो के लोग सार्वजनिक रूप से हिंदू समाज से माफी मांगे।