रांची सदर अस्पताल में छात्रों का अनशन समाप्त, सरकार ने मांगों पर ठोस पहल का दिया भरोसा
रांची के सदर अस्पताल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ अनशन पर बैठे आंदोलनरत छात्रों का अनशन जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। इस दौरान सरकार की ओर से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल का भरोसा दिया गया।
सरकार ने कहा कि छात्रों के साथ सरकार खड़ी है। उनकी जायज़ मांगों को सुनना, समझना और समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना सरकार की प्राथमिकता है। आंदोलनरत छात्रों के अनशन समाप्त होने के बाद अब उनकी मांगों पर आगे की कार्रवाई को लेकर उम्मीद जगी है।

