मनातू में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
मनातू में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
मनातू, पलामू में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मनातू नाका मुख्य चौक से पदमा चौक तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

