इनर व्हील क्लब गिरिडीह पर्ल्स का सावन मिलन, गीत-संगीत और गेम्स से सजी महफिल
इनर व्हील क्लब गिरिडीह पर्ल्स का सावन मिलन, गीत-संगीत और गेम्स से सजी महफिल
गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से सावन के पावन अवसर पर सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के रंग में रंगते हुए जमकर मस्ती की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में PDC पूनम सहाय एवं PP कविता राजगेड़िया उपस्थित रहीं। क्लब की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने में क्लब की ISO सृष्टि सिन्हा की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सदस्याओं के लिए कई रोचक गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन कराया। गेम्स के दौरान हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट प्रीति भास्कर, सेक्रेटरी नमिता वर्मा, नेहा सिंह, मृदुला शर्मा (एडिटर), सरिता शर्मा, प्रिया रघुवंशी, मेघा सहित क्लब की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं।
प्रेसिडेंट प्रीति भास्कर ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और मित्रता को मजबूत करते हैं। वहीं सेक्रेटरी नमिता वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया।
सावन के गीतों, गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों के बीच पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को सावन मिलन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

