श्रावणी मेला 2026: दूसरी सोमवारी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, IMCR से होगी कड़ी निगरानी
श्रावणी मेला 2026: दूसरी सोमवारी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, IMCR से होगी कड़ी निगरानी
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी को लेकर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत कर दिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
इसी क्रम में IMCR (इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम) का निरीक्षण किया गया और वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। संबंधित एजेंसियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखने की बात कही है।

