JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का विधानसभा घेराव, पुलिस से झड़प; कई छात्र घायल
JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का विधानसभा घेराव, पुलिस से झड़प; कई छात्र घायल
रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों के घायल होने की सूचना है।
वहीं हरिहरगंज के सांसद राजीव रंजन के प्रतिनिधि भी छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई में सहयोग जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी कुछ मांगों को स्वीकार किया है, लेकिन सभी मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने विधानसभा परिसर की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न जिलों से छात्रों के पहुंचने के कारण प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

