मथुरा में कारसेवा के पोस्टर वायरल होने से अलर्ट पुलिस, 12 संतों को रेड कार्ड नोटिस
मथुरा में कारसेवा के पोस्टर वायरल होने से अलर्ट पुलिस, 12 संतों को रेड कार्ड नोटिस
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नाम पर 9 अगस्त को कारसेवा से जुड़े पोस्टर वायरल होने के बाद मथुरा में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, साध्वी ऋतंभरा और स्वामी सच्चिदानंद महाराज समेत 12 संतों और धर्माचार्यों को रेड कार्ड नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस-प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वामी सच्चिदानंद महाराज की ओर से शंखनाद और पत्थर तराशने के ऐलान के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। वहीं राष्ट्रीय हनुमान दल ने शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक कारसेवा का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

