पाकुड़ के सहायक शिक्षक को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7.37 लाख के जाली नोट बरामद

पाकुड़ के सहायक शिक्षक को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7.37 लाख के जाली नोट बरामद

पाकुड़। पाकुड़ सदर प्रखंड के एक सहायक शिक्षक को असम पुलिस ने कथित तौर पर जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे जंक्शन पर विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 7 लाख 37 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार शिक्षक की पहचान नव प्राथमिक विद्यालय केतकापाड़ा के सहायक अध्यापक गुलाब शेख के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसके साथ दयाल दास नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर जाली नोटों को झारखंड में खपाने की तैयारी में थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।