डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन संपन्न

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन संपन्न
गिरिडीह:- आज डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य में विद्यालय में 400 बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय “सतर्कता ही जीवन है “प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने अपने उद्बोधन से किया। प्राचार्य ने कहा कि सतर्कता का उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और इसका मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।इस प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में किया गया।एक जूनियर ग्रुप और सीनियर सेकेंडरी ग्रुप। जूनियर ग्रुप से- प्रथम स्थान लाए-(टैगोर सदन) अर्नब गुप्ता, रितेश यादव, देवत राज, तन्वी
द्वितीय स्थान(हंसराज सदन). वैष्णवी भूमि ओम शंकर, विदिशा भट्टाचार्य आदि।तृतीय स्थान (विवेकानंद सदन) श्रेया सुमन प्रिया रानी रामस्वरूप आदि तथा एवं सीनियर ग्रुप में, प्रथम (हंसराज सदन) जिया गुप्ता तनुश्री सृष्टि सुमन प्राची सिंह आदि।द्वितीय (दयानंद सदन) प्रियांशु सहाय नीलम कुमारी आकांक्षा सिंह आस्था सिंह आदि।तृतीय (विवेकानंद सदन)में शब्द सिंह अक्षत कुमार प्रियांशु समा परवीन प्रतिभागियों ने शामिल हुए।
मंच का संचालन एवं (क्विज मास्टर) श्री विजय पाठक ने किया।इस समोराह में श्री अर्जुन कुमार ,मिसेस सास्वती मुखर्जी आदि शिक्षक गण मौजूद रहे