जलसहियाओं को जलगुनवता जांच की बताई गई विधि

0
6962869a-9f1c-4169-b48b-b9104996524c

जलसहियाओं को जलगुनवता जांच की बताई गई विधि

गिरिडीह:- आज दिनांक 7/11/2023 को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल 2 के कार्यालय में जल जीवन मिशन के तहत गिरिडीह जिला के गिरिडीह प्रखंड से महेशलूण्डी पंचायत की मास्टर जलसहिया पूर्णिमा देवी द्वारा विभिन्न पंचायतओं एवं विभिन्न ग्रामों से आई जलसहियाओं को जल गुनवता जाँच का प्रशिक्षण दी गई । जिला समन्यवक वीरेंद्र मंडल द्वारा H2S vials पर जानकारी दिए।साथ ही सभी जलसहिया को अपने अपने क्षेत्र में शौचालय से वंचित सुयोग्य लाभुको को फेज2 में प्रविष्ट कराना अनिवार्य बताते हुए 19 नवम्बर तक ग्राम सभा द्वारा लाभुकों की सूची बना कर विभाग को समर्पित करना सुनिश्चित करे ऐसा अभी जलसहियाओं से अपील किया गया।प्रशिक्षण में प्रखंड समन्यवक शंकर चौधरी,सोशल, मोबलाइजर रीना कुमारी,यूनिसेफ स्पोर्टेड टीम से अजय सर,B P M U, जिला समन्यवक बिरेन्द्र कुमार मंडल द्वारा जल जाँच किट वितरण किया गया। गिरिडीह प्रखंड के साथ साथ अन्य प्रखंडों में लगभग 800 जलसहियाओं को प्रशिक्षण देकर F T K किट वितरण किया गया।प्रशिक्षण में जलसहियाओं को अपने अपने ग्रामों के सभी सरकारी जल स्रोतों(स्कूल,आंगनबाड़ी,एवं सरकारी संस्थानों) को विशेष से चिन्हित कर FTK किट द्वारा जल जांच कर wqmis एवं झार जल पोटल पर नियमित रूप से अपलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *