हरिहरगंज से स्केटिंग पर निकले राजा, बाबा बैद्यनाथ धाम तक करेंगे यात्रा
पलामू के हरिहरगंज से एक अनोखी आस्था यात्रा की शुरुआत हुई है। राजा स्केटिंग के माध्यम से हरिहरगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। उनकी यात्रा का शुभारंभ हरिहरगंज दुर्गा मंदिर से किया गया।
राजा स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी तय कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। इस अनोखी यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उनकी सफलता और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी जानू चौधरी, खुश रंजन, सतीश गुप्ता, छोटू गुप्ता, गुड्डू कुमार, विकास कुमार और संजय कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा भोलेनाथ से राजा की यात्रा मंगलमय होने की प्रार्थना करते हुए “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए।

