PM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग से माफी की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को फेसबुक से हटाने के विवाद को लेकर दूरसंचार और आईटी की संसदीय समिति ने सख्त रुख अपनाया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने मेटा (फेसबुक) के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति का स्पष्ट कहना है कि 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो डिलीट करना लोकतंत्र पर सीधे हमले जैसा है। समिति ने मांग की है कि मार्क जुकरबर्ग इस मामले पर तुरंत माफी मांगें और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करें।

