गजनी’ और ‘लगान’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
गजनी’ और ‘लगान’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। उनके साथ फिल्म ‘लगान’ में काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी।
प्रदीप रावत ने बी.आर. चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से पहचान बनाई और बाद में हिंदी, तेलुगु, तमिल सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। ‘लगान’, ‘सरफरोश’ और ‘गजनी’ में उनकी भूमिकाएं खास तौर पर चर्चित रहीं। उनके निधन से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

