पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के 30 विद्यार्थियों ने किया ओडिशा का शैक्षणिक भ्रमण

विषय- पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण l

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् , रांची के निर्देशानुसार पीएम श्री योजना के अंतर्गत गिरिडीह सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह के 30 विद्यार्थियों के साथ नोडल शिक्षक संजीव कुमार एवं विज्ञान शिक्षिका सोनी कुमारी के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय उड़िसा राज्य का शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया गया l भ्रमण यात्रा दिनांक 01अगस्त से प्रारंभ हुई थी lभ्रमण स्थल का भ्रमण भुवनेश्वर के शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संस्थान का विशेष योगदान रहा l
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ने उड़िसा राज्य संग्रहालय , उदयगिरी , खंडगिरी गुफा, ए आई पी एच यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक संस्थानों, कोणार्क सूर्य मंदिर के साथ-साथ समुद्रतटीय क्षेत्रों के पानी के लहरों का अवलोकन कर देखें, सीखें, समझें और अनुभव प्राप्त कर आनंद से सीखने का अवसर प्राप्त करने के उपरांत आज 5 अगस्त शाम को अपराह्न में गिरिडीह पहुंच जाएंगे l
गाइड शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि ज्ञान , विज्ञान, संस्कृति एवं नवाचार से परिचय की एक पहल थी l प्रतिदिन भ्रमण के संध्याकाल में प्रेरक सुजीत कुमार पात्रा के द्वारा विद्यार्थियों को रोचक ढंग से शैक्षणिक गतिविधियों से प्रेरित करना अनोखी पहल उपयोगी थी l
गाइड शिक्षक सोनी कुमारी ने बताया कि कई छात्र- छात्राओं ने कभी रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा नहीं की थी l यात्रा के दौरान हम गाइड शिक्षकों के ने विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान सावधानियों से संबंधित जानकारी दी l
शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण में सौरभ कुमार वर्मा, अनुज कुमार यादव, सुधीर राणा, प्रेम कुमार वर्मा, सुहानी कुमारी, ओम कुमार, वृष्टि कुमारी, प्रेमजीत कुमार बर्मा, सुनिधि कुमारी, सीमांशु कुमार , शिवानी सौरभ, आदित्य राज , वर्षा कुमारी, आदित्य राज , शीतल कुमारी, अभिमन्यु कुमार तिवारी, अनिता कुमारी, सत्यम विश्वकर्मा, सुलेखा कुमारी, प्रवीण मुर्मू , अभिषेक कुमार तिवारी, अनुराधा भारती , लाल किशन तिवारी, प्रियां शु कुमार तिवारी, आयुसी कुमारी, मंजु कुमारी, अनिकेत तिवारी, राज कुमार यादव, सत्य नारायण तिवारी छात्र- छात्राओं ने भ्रमण के दौरान सीख दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया l