बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे सेलिब्रेशन’

बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे सेलिब्रेशन’

   बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में बाल वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा 'ग्रीन डे सेलिब्रेशन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के महत्व तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
 इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया था। छात्रों ने हरे रंग की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया तथा पौधों, वृक्षों, फल-सब्जियों एवं प्रकृति से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बच्चों ने मनमोहक गीत, नृत्य, कविता-पाठ एवं भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार है। उन्होंने सभी छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।” कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।